Monday 16 January 2012

RAJASTHAN GK 3

1. भारत का प्रथम अहिंसात्मक आंदोलन कौनसा था।

-बिजोलिया कृषक आंदोलन (भीलवाड़ा)

2. बेंगू का किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया।

- रामनारायण चौधरी

3. महात्मा गांधी ने किस कांड को ‘दोहरी डायरशाही’ की संज्ञा दी।

- नीमूचाणा कांड

4. बिजोलिया किसान आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया।

- विजय सिंह पथिक

5. जयपुर में कच्छवाहा वंश द्वारा प्रचलित सिक्के कहलाते थे।

- झाड़शाही सिक्के

6. ढींगला, त्रिशूलिया व भिलाड़ी क्या है।

- मेवाड़ के टकसाल में निर्मित तांबे के सिक्के

7. ब्रिटिश काल में राजस्थान में प्रचलित सिक्के कहलाते थे।

- कलदार सिक्के

8. भारत में सर्वाधिक सोने के सिक्के किस काल में जारी किए गए।

- गुप्तकाल में

9. शक् संवत् का शुभारंभ किसने किया।

- राजा कनिष्क

10. भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस शासक ने तैयार करवाए।

- वीम कदफिस

11. जाटों का प्लेटों किस राजा को कहा गया है।

- राजा सूरजमल

12. मिट्टी का किला राजस्थान के किस जिले में है।

- भरतपुर

13. कछवाह वंश का संस्थापक कौन था।

- दूल्हेराव (तेजकरण)

14. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है।

- 28 फरवरी

15. विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

- 7 अप्रैल

16. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है।

- 11 जुलाई

17. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किसे कहते हैं।

- 1800 देशांतर रेखा

18. मैग्मा के ठंडा होकर जमने एवं ठोस होने से बनने वाली चट्टाने कहलाती हैं।

- आग्नेय चट्टान, प्राथमिक चट्टान

19. अवसादों के निरंतर जमाव से बनने वाली चट्टानें होती हैं।

- अवसादी चट्टान, तलछटी, परतदार चट्टान

20. कोयला उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है।

- तीसरा

No comments:

Post a Comment