Friday 20 January 2012

GK 2

1. भारत में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।

-कोलकाता,1984 में

2. दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कहां है।

-अमेरिका के यनोस्टोन प्रांत के नेशनल पार्क में

3. पहली बार रेडियो कार्यक्रम किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया।

- 1923 में बॉम्बे के रेडियो क्लब द्वारा

4. सद्दाम हुसैन द्वारा लिखा गया प्रेम कथा आधारित उपन्यास है।

- जबीबा एंड द किंग

5. लेनिन का शव 86 साल से कहां सुरक्षित है।

-मॉस्को के म्यूजियम में

6. वर्ष 2011 में ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।

-बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स

7. राजस्थान में लागू की गई सबला योजना किससे संबंधित है।

- बालिका सशक्तिकरण से

8. राजस्थान की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया।

- जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन

9. वर्ष 2011 फिल्म फेयर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री घोषित किया गया है।

- शाहरुख खान व काजोल

10. भारतीय संविधान में कुल अनुच्छेद हैं।

- 395

11. शेखावाटी के गांधी किसे कहा जाता है।

- बद्रीनारायण सोढाणी को

12. लीलटांस पुरस्तक के रचयिता हैं।

- कन्हैया लाल सेठिया

13. ऊंट श्रंगार का वर्णन किस गीत में किया जाता है।

- गोरबंद

14. राजस्थान का खजुराहो कहा जाता है।

- किराडू का मंदिर (बाडमेर)

15. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है।

- घूमर

16. राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसे सौंपते हैं।

- उपराष्ट्रपति को

17. राज्य सभा का पदेन सभापति कौन होता है।

- उपराष्ट्रपति

18. वर्तमान में भारत के नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार हैं।

-छह

19. दुनिया का सबसे बड़ा रेल जंक्शन कहां है।

- शिकागो

20. करमा कग्यू बौद्ध पंथ के मुखिया व सत्रहवें करमापा कौन हैं।

- उग्येन त्रिनले दोरजे

 
21. हांगकांग स्थित पॉलिटिकल एंड इकोनोमिक रिस्क कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा हाल ही जारी भ्रष्ट्र देशों की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है।

-चार

22. भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेले हैं।

- पांच

23. राजस्थान में किस जगह बाघ संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।

- जयपुर के शाहपुरा में

24. किस लेखक ने महात्मा गांधी पर विवादास्पद किताब लिखी है।

- जोसेफ लेलीवेंड

25. राजस्थान के किस होटल को पर्यटन के क्षेत्र में पांच सितारा होटल का पुरस्कार मिला है।

- जयपुर के जल महल को

26. राजस्थान का एकीकरण कब हुआ।

- तीस मार्च 1949

27. भारत के प्रथम गृह मंत्री जिन्होंने राजस्थान का उद्घाटन किया।

-सरदार वल्लभ भाई पटेल

28. अक्षय तृतीया किस हिंदी माह में आता है।

- वैशाख

29. राजस्थान एटोमिक पावर स्टेशन कहां है।

-रावतभाटा

30. भारत में कितने परमाणु बिजलीघर हैं।

- बीस

31. आईएईए के अनुसार कोई भी व्यक्ति साल में कितने रेडिएशन के संपर्क में आता है तो उसे कैंसर का खतरा हो जाता है।

- सालभर में 100 मिलिसीवर्ट

32राजस्थान में सबसे लंबी पगड़ी बनाने का रिकार्ड है?

-जोधपुर के एमडी रंगरेज के नाम। इन्होंने 450 मीटर लंबी पगड़ी बनाई।

33.किस भारतीय साहित्यकार को रूस का पुश्किन पुरस्कार देने की घोषणा हुई है?

- आलोक श्रीवास्तव को उनकी पुस्कर आमीन के लिए।

34. कांग्रेस के 125 वर्ष पूरे होने पर कौनसी पुस्तक का प्रकाशन किया गया ?

-कांग्रेस एंड द मेकिंग ऑफ द इंडियन नेशन

35. सचिन तेंडुलकर ने 50वां शतक किस देश के खिलाफ बनाया ?

- दक्षिण अफ्रीका

36. भारतीय रेल का विश्व में कौनसा स्थान है।

- चौथा

37. खाना बनाने वाली एलपीजी गैस में किसका मिश्रण होता है।

- प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन

38. पीतल में कौनसी धातुओं का मिश्रण होता है।

- जस्ता व तांबा

39. कांसा में किस धातु का मिश्रण होता है।

- टिन व तांबा

40. स्टेनलेस स्टील में मिश्रण होता है।

- लोहा, क्रोमियम, कार्बन व निकिल




No comments:

Post a Comment